Saturday, January 2, 2021

वो कौन है???

वो कौन है???
वो एक मुस्कुराहट है, जहां जाती है फैल जाती है
पर एक छोटा बच्चा भी तो हो सकती है किसी खिलौने पर मचला हुआ,
या फिर कोई खुश्बू किसी घर के आँगन की तुलसी की,
या कोई गूँज सुबह मंदिर की घंटी की भी हो सकती है, सबको उठाती पावन बनाती...

वो कौन है???
मौसम की पहली बारिश है,  किसी सूखी जमीन पर नेमत सी बरसती है,
बुज़ुर्गों के आशीर्वाद सी हर सर पर रहती है, 
कोई आँसू है जो आँख में आता है, खुशी और गम दोनो का अहसास दिलाता है, 

वो कौन है???
यूँ तपाक से मिलती है, कहीं खुशी तो नहीं है जो हर दिल में समाती, 
क्या छोटे क्या बड़े सबको अपना बनाती, 
कभी हदें पार उकसाती, फिर मासूम सा चेहरा बनाती मनाती मुस्काती, 

कोई दुआ ही तो हो जो फल लायी है,
तेरे होने से ज़िंदगी खुशगवार हो आयी है...
वो तुम ही तो हो...

No comments:

Post a Comment